Friday, March 29, 2024
ई पेपर
Friday, March 29, 2024
Home » बच्चियों की इज्जत पर दरिंदों की नजर, चाैथी कक्षा की छात्राओं से रेप, लव जेहाद का शिकार हुई ल़ड़की

बच्चियों की इज्जत पर दरिंदों की नजर, चाैथी कक्षा की छात्राओं से रेप, लव जेहाद का शिकार हुई ल़ड़की

रांची (उत्तम हिन्दू न्यूज)-झारखंड के गुमला में चौथी क्लास में पढ़ने वाली दो बच्चियों से रेप किया गया। पंद्रह दिनों तक यह मामला इज्जत के भय से दबा रहा। इस बीच बच्चियां दर्द से लड़ती रहीं। घरवालों ने कल जब पुलिस तक यह मामला पहुंचाया तो आरोपियों के घरवालों ने इनमें से एक पीड़िता की पिटाई कर दी। आज जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची तो एक आरोपी के पिता ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। हालांकि बाद में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में कुल सात आरोपी हैं। यह वारदात 1 मई की है। बच्चियां अपने घरवालों के शादी समारोह में गई थीं। वहीं से इन्हें दो युवकों ने अगवा कर लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो हत्या कर दी जाएगी।
बच्चियों ने इस संबंध में अपने परिवार वालों को जानकारी दी लेकिन वो चुप रहे। घटना गुमला के सदर थाना इलाके की है। दोनों पीड़िता में एक अनाथ है। उसके माता पिता का आठ से दस साल पूर्व बीमारी से देहांत हो चुका है, जिसके बाद उसकी नानी उसकी परवरिश कर रही है। दूसरी पीड़िता के माता पिता मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। एक पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता पिता को घटना के दूसरे ही दिन 2 मई को रोते बिलखते दी थी। मगर उसके माता पिता ने लोक लाज को देखते हुए अपने कलेजे के अंदर दर्द को समेट कर रख लिया था। मगर यह दर्द ज्यादा समय तक वे समेटे नही रख पाए। बेटी के दर्द को देखते हुए 17 मई को वे टूट गए। गांव वालों से इस संबंध में जानकारी साझा की। गांव वालों ने उन्हें इंसाफ देना छोड़ उल्टा प्रताड़ित करने लगे। गांव के एक व्यक्ति ने तो पीड़िता और उसकी मां की पिटाई कर दी। साथ ही गांव से भगा दिया। पीड़िता के पिता ने स्थानीय मुखिया को इसकी जानकारी दी। पुलिस जब गांव पहुंची तो एक आरोपी के पिता ने टांगी लेकर एक एसआई पर हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया। बाद में पुलिस दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ कर थाना ले आई । पुलिस पर हमला करने वाले को भी हिरासत में ले लिया गया है। बाद थाना में दोनो नाबालिग आरोपियों से पूछताछ जारी है।दोनों ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। साथ ही अन्य आरोपियों के नाम व पता कि जानकारी देते हुए घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
उधऱ, देहरादून में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने अपना नाम बदलकर उससे दोस्ती की और फिर शारीरिक शोषण करके उसका अश्लील वीडियो बनाया। साथ ही डरा धमका कर उससे लाखों रुपए की ठगे। युवती ने युवकपर शादी का झांसा देकर शाररिक संबन्ध बनाने का आरोप लगाया। साथ ही युवती का आप्पतिजनक वीडियो बना ब्लैकमेल कर करीब 5 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। जिसकी तहरीर पर कोतवाली शहर में मुकदमा गंभीर धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया। वहीं मामले में अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। तहरीर के मुताबिक आरोपी ने इखलाश ने फेसबुक पर अपनी मनोज नाम से फर्जी अकाउंट तैयार किया था। जिसपर युवती के साथ साल 2018 में आरोपी ने फेसबुक से दोस्ती की फिर लव जिहाद के जाल में फसा कर युवती से शादी के नाम पर शाररिक शोषण किया। साथ ही जब युवती को पता चला कि आरोपी हिन्दू नहीं अन्य समुदाय का है, तो पीड़िता ने आरोपी से दूरी बनायी। लेकिन पीड़िता का वीडियो दिखा कर आरोपी ने ब्लैकमेलिंग शुरू की। जिसपर पीड़िता ने कोतवाली शहर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd