Wednesday, June 7, 2023
ई पेपर
Wednesday, June 7, 2023
Home » ऋषभ पंत को इस क्रिकेटर ने लगाया 1.5 करोड़ से भी ज्यादा का चूना, मैनेजर के साथ मिलकर करवाई FIR

ऋषभ पंत को इस क्रिकेटर ने लगाया 1.5 करोड़ से भी ज्यादा का चूना, मैनेजर के साथ मिलकर करवाई FIR

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): भारतीय विकेटकीपर और धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत को एक खिलाड़ी ने करोड़ों का चूना लगा दिया। इस खिलाड़ी बल्लेबाज ने ऋषभ पंत से करीब 1.5 करोड़ रूपए ठग लिए। इस मामले का तब खुलासा हुआ जब पंत अपने मैनेजर के साथ खिलाड़ी के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने पहुंचे।

दरअसल, हरियाणा के क्रिकेटर मृणांक सिंह ने ऋषभ पंत को लग्जरी घड़ियां सस्ते में देने का झांसा दिया और फिर उनसे पैसे ठग लिए। इतना ही नहीं मृणांक सिंह इससे पहले भी कई फिल्म निर्देशकों और होटल मालिकों को चूना लगा चुका है। फिलहाल मृणांक सिंह पुलिस की गिरफ्त में है। हरियाणा के इस क्रिकेटर को पुलिस ने इस महीने एक दूसरे मामले में गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंत फ्रेंक मुलर वैनगार्ड याचिंग सीरीज की घड़ी और रिचर्ड मिल की एक घड़ी खरीदना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने 36,25,120 और दूसरी बार 62,60,000 रुपये का भुगतान किया था। फिलहाल पुलिस की तरफ से एआरओपी खिलाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd