Thursday, March 28, 2024
ई पेपर
Thursday, March 28, 2024
Home » Bollywood से दुखद खबर, दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी का निधन

Bollywood से दुखद खबर, दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी का निधन

मुंबई (उत्तम हिन्दू न्यूज): बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। इंडियन सिनेमा के दिग्गज दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। पामेला चोपड़ा ने 85 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पामेला चोपड़ा के निधन से पूरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने पामेला चोपड़ा की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की पामेला चोपड़ा का निधन आज सुबह हुआ है। पामेला चापड़ा आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां थीं और रानी मुखर्जी की सास थीं। पामेला चोपड़ा ने यश चोपड़ा से 1970 में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। दोनों ने अरेंज मैरिज की थी। पति यश चोपड़ा की मौत के करीब 11 साल बाद अब पामेला चोपड़ा भी इस दुनिया से रुख्सत हो गई हैं।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd