Sunday, December 3, 2023
ई पेपर
Sunday, December 3, 2023
Home » धर्म में अटूट आस्था रखने व गौ सेवा को समर्पित रहीं स्व. राजमूर्ति कांसल

धर्म में अटूट आस्था रखने व गौ सेवा को समर्पित रहीं स्व. राजमूर्ति कांसल

सुनाम उधम सिंह वाला/वरुण बांसल : रोटरी 3090 के ज़िला गवर्नर और संगरूर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री चेंबर के वाइस चेयरमैन घनश्याम कांसल की माता राजमूर्ति कांसल (प्रसिद्ध कारोबारी मंगा राम कांसल कीं धर्मपत्नी) का 7 नवंबर को निधन हो गया था। स्वर्गीय राजमूर्ति कांसल, उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गए श्री गरूड़ पुराण के पाठ का भोग 19 नवंबर दिन रविवार को सुनाम स्थित शहीद ऊधम सिंह सरकारी आईटीआई ( पटियाला रोड़) परिसर में पड़ेगा। स्वर्गीय राजमूर्ति कांसल, धर्म में अटूट आस्था रखने वाली शख़्सियत थीं। गौ सेवा व गऱीबों की मदद में हमेशा आगे रहती थीं । उनके जीवन का अहम पहलू यह रहा कि वे महिलाओं को एकजुट करने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पक्षधर रही हैं । स्वर्गीय राजमूर्ति कांसल ने अपने परिवार को एक धागे में पिरोकर रखा और बेटे घनश्याम कांसल व पुत्रवधू कोमल कांसल के चुनाव में अहम भूमिका निभाती रही हैं। इसी का परिणाम है कि आज उनके तीनों बेटे और बेटी आपस में मिलकर स्नेह पूर्वक रहते हैं।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd