Saturday, December 2, 2023
ई पेपर
Saturday, December 2, 2023
Home » शिवराज की प्रदेश के नागरिकों से अधिक से अधिक मतदान की अपील

शिवराज की प्रदेश के नागरिकों से अधिक से अधिक मतदान की अपील

भोपाल (उत्तम हिन्दू न्यूज) : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोकतंत्र के पर्व, मध्यप्रदेश विधानसभा के निर्वाचन के लिए आज हो रहे मतदान में प्रदेश के नागरिक अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करें और राष्ट्रीय कर्तव्य का निर्वहन करें। चौहान ने कहा प्रत्येक निर्वाचन का अपना महत्व है। हम अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। 

यह कर्तव्य प्रत्येक नागरिक का है। यह राष्ट्र के प्रति कर्तव्य पूर्ण करने का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में समस्त मतदाताओं ने सदैव जागरूकता का परिचय दिया है। दिव्यांग भाइयों और बुजुर्गों ने भी मतदान में रुचि ली है। प्रत्येक नागरिक को अपने मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक कर्तव्य का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करना चाहिए।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd