तरनतारन/विवेक गुप्ता : 11 दिनों तक अपने भक्तों के घर में निवास करने के बाद श्री गणपति जी गणेश अपने धाम में विदा हुए। भक्तों ने श्री गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के बीच भगवान श्री गणेश जी का विसर्जन करते हुए उनसे अगले बरस फिर लौटकर आने की प्रार्थना करते हुए उन्हें विदाई दी। तरनतारन में श्री गणेश मराठा मंडल, श्री शनि देव मंदिर, काजी कोट रोड एवं गली छप्पर वाली में मरवाहा निवास पर गणपति जी विराजमान हुए। श्री गणेश चतुर्थी पर भक्तों द्वारा बिठाए गए गणपति जी की 11 दिनों तक सेवा, पूजा अर्चना एवं नाम सिमरन करने के बाद अनंत चतुर्थी पर भक्तों ने भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा को ब्यास दरिया में विसर्जन किया। इस मौके पंडित अशोक कुमार बंडाले वाले, अमित मरवाहा, चिराग शर्मा, अभिषेक जोशी, पूनम मरवाहा, सिम्मी, पूनम अरोड़ा,राहुल शर्मा, जतिन, नमित, अमृत शर्मा, सूरज भंडारी, विवेक गुप्ता, लक्की गुप्ता, गिरीश विनायक इत्यादि उपस्थित थे।
|