Friday, March 29, 2024
ई पेपर
Friday, March 29, 2024
Home » संगरूर लोकसभा सीट से उप चुनाव लड़ेंगे सिमरनजीत मान

संगरूर लोकसभा सीट से उप चुनाव लड़ेंगे सिमरनजीत मान

चंडीगढ़/विज शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान संगरूर लोकसभा सीट के हो रहे उप चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। यह फैसला पार्टी की राजसी मामलों की कमेटी पीएस की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इस संबंधी पार्टी के विशेष सचिव गुरजंट सिंह कट्टू ने कहा कि बैठक में तय हुआ है कि सिमरनजीत सिंह मान आगामी लोकसभा उप चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि विगत फरवरी माह पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब की बागडोर उन हाथों में चली गई है, जिन्हें कोई भी फैसला लेने से पहले दिल्ली के नेताओं से सलाह लेनी पड़ती है। पंजाब विधानसभा में पहली बार हुआ है जब पंथ व राष्ट्र की बात करने वाला कोई नेता नहीं है। इस तरह सांसद में भी पंथक मुद्दों पर पंजाब की आवाज उठाने वाला कोई सदस्य नहीं है। पंजाब के लोग अपने आप को लूटा महसूस करते हैं। इसके लिए पंथक रिवायतों व पंजाब के हकों की बात करने वाले मान का संसद में जाना जरूरी बन गया है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd