Tuesday, November 28, 2023
ई पेपर
Tuesday, November 28, 2023
Home » पाकिस्तान में बस पलटने से छह लोगों की मौत, 57 घायल

पाकिस्तान में बस पलटने से छह लोगों की मौत, 57 घायल

इस्लामाबाद (उत्तम हिन्दू न्यूज): पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में रविवार को एक बस के पलट जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हो गए। बचाव सेवा ने यह जानकारी दी है।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि यह दुर्घटना शेखूपुरा जिले में एक मोटरवे इंटरचेंज के पास हुई। बस तेज गति और ओवरलोडिंग के कारण पलट गई थी। पुलिस और बचावकर्मी सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

बचाव सेवा ने कहा कि गंभीर रूप से घायल 37 लोगों को बाद में इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। बस में ईसाई तीर्थयात्री सवार थे जो एक धार्मिक सभा में शामिल होने जा रहे थे।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd