Thursday, November 30, 2023
ई पेपर
Thursday, November 30, 2023
Home » तेज रफ्तार ट्रक ने आटो रिक्शा को पीछे से मारी टक्कर, दो लोगों की मौत- पांच की हालत गंभीर

तेज रफ्तार ट्रक ने आटो रिक्शा को पीछे से मारी टक्कर, दो लोगों की मौत- पांच की हालत गंभीर

भुवनेश्वर (उत्तम हिन्दू न्यूज): ओडिशा में जाजपुर जिले के पनिकोइली चक के पास मंगलवार को तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटोरिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों में 12 साल की एक किशोरी और सात साल का किशोर शामिल है। सभी घायलों को जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में से चार लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा के समय पीड़ित भद्रक जिले के सहापाड़ा गांव के पटनासाही से भगवान जगनाथ के दर्शन के लिए पुरी जा रहे थे।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd