Thursday, March 28, 2024
ई पेपर
Thursday, March 28, 2024
Home » प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने जनसभा कर दिया तिरंगा यात्रा का न्योता

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने जनसभा कर दिया तिरंगा यात्रा का न्योता

जींद(उत्तम हिन्दू न्यूज)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को जींद जिले में जनसभा कर जनता को तिरंगा यात्रा का न्योता दिया। उन्होंने पदम बीज भंडार, मुकेश फैशन हाउस, बैंड मार्केट, जैन एकता मंच, गांव खोखरी और बोहत वाला में जनसभा की। इन कार्यक्रमों में सैंकड़ों की संख्या में समर्थकों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की।

उन्होंने कहा 8 जून को होने वाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा की गूंज पूरे प्रदेश में होगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा की जनता से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि जींद की तिरंगा यात्रा से 2024 में आम आदमी पार्टी की नींव रखी जाएगी। आज पूरा हरियाणा आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल और पंजाब सरकार के कामों की तारीफ कर रहा है।

उन्होंन कहा कि हरियाणा को विकसित, शिक्षित व महिलाओं और किसानों के उत्थान के लिए 8 जून को जींद पहुंचे। उन्होंने कहा कि जींद को हरियाणा की राजनीति का गढ़ माना जाता है। देवीलाल, भजनलाल, औमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र हुड्डा और दुष्यंत चौटाला सबने जींद में रैली करके राजनीति की शुरुआत की। जींद में केवल रैलियां की, लेकिन जींद के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि 8 जून को जींद से आम आदमी पार्टी प्रदेश में परिवर्तन, भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति, धर्म की राजनीति छोड़कर काम की राजनीति का आगाज करेगी। इस आगाज के लिए हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवल 8 जून को जींद पहुंच रहे हैं। भारी संख्या में लोग पहुंचे और जींद व प्रदेश को विकसित करने में सहयोग करें।

उन्होंने पहलवानों के मुद्दे पर कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा की बेटियों पर अत्याचार कर रही है। देश के गौरव को सड़कों पर घसीटा जा रहा है। केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि आप जंतर मंतर से उठें मैं इसका हल करूंगा। लेकिन तीन महीने बीतने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। कितने दुर्भाग्या की बात है बेटियों को एफआईआर लिखवाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा। जहां एक तरफ लोकतंत्र के मंदिर संसद का शुभारंभ हो रहा था तो वहीं दूसरी तरफ लोकतंत्र की हत्या हो रही थी। संगीन धाराओं में पहलवानों पर ही केस दर्ज किए गए और अभी तक बृजभूषण शरण सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा सरकार बृजभूषण शरण सिंह को बचाने में लगी हुई है। भाजपा का बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ का नारा ढकोसला है। आम आदमी पार्टी पहलवानों की हर लड़ाई में बेटियों के साथ है।

इस मौके पर महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन, एक्स एम्प्लॉय प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष कौशिक, जिला प्रधान वजीर ढांडा, पदम जैन, दीपक जैन, अशोक संजय, वीरेंद्र शर्मा, गणेश कौशिक, डॉ. डीपी जैन, धरमवीर यादव, अंकुश मोर, जितेंद्र ढांडा, धीरज गर्ग, मास्टर सुल्तान सिंह, पाला राम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd