Thursday, June 8, 2023
ई पेपर
Thursday, June 8, 2023
Home » पहरवार में परशुराम जयंती कार्यक्रम रोकना निंदनीय : त्रिलोचन सिंह

पहरवार में परशुराम जयंती कार्यक्रम रोकना निंदनीय : त्रिलोचन सिंह

करनाल/आशुतोष गौतम : करनाल कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने रोहतक के पहरावर गांव में भगवान परशुराम जयंती समारोह की तैयारियों पर रोक लगाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ये हरकत कर भगवान परशुराम और पूरे ब्राह्मण समाज का अपमान करने का काम किया है। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि एक तरफ हरियाणा सरकार महापुरुषों की जयंती सरकारी तौर पर मनाने का काम कर रही है। इधर जब ब्राह्मण समाज परशुराम जयंती मनाने जा रहा था तो पुलिस प्रशासन ने तैयारियां ही रूकवा दी। जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि सीएम मनोहर लाल का दोहरा चेहरा सबके सामने आ गया है। कई महीने पहले करनाल में सीएम ने भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित समारोह में कई बड़ी घोषणाएं ब्राह्मण समाज के लिए की थी। अब राजनीति करते हुए रोहतक में ब्राह्मणों को पूजनीय परशुराम जी की जयंती मनाने से रोक दिया गया। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार को ब्राह्मण समाज का अपमान करने के परिणाम भुगतने पड़ेंगे। 

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd