Saturday, September 30, 2023
ई पेपर
Saturday, September 30, 2023
Home » गृहिणी सुविधा योजना को ठप करके माताओं-बहनों को परेशान कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

गृहिणी सुविधा योजना को ठप करके माताओं-बहनों को परेशान कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

पूर्व सरकार की हर योजना को किया जा रहा टार्गेट –
शिमला/ऊषा शर्मा : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार, पूर्व सरकार में शुरू की गई जनहित की योजनाओं को बंद करने का प्रयास कर रही है। यह दु:खद है। बदले की राजनीति में इस तरह कार्य नहीं करना चाहिए जिससे आम लोग प्रभावित हों। वर्तमान सरकार ने गृहिणी सुविधा योजना के बजट को नगण्य करके धीरे-धीरे उसे बंद करने का प्रयास कर रही है, जो ग़लत है। सरकार गृहिणी सुविधा योजना के लिए बजट उपलब्ध करवाए, जिससे माताओं-बहनों को सब्सिडी पर सिलेंडर मिल सके। बजट न होने की वजह से लोगों को एलपीजी सिलेंडर लेने में अपने जेब से मोटी रक़म खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन हितैषी योजनाओं को सरकार बंद न करे। इससे प्रदेश के बहुत लोग जुड़े हैं।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार की योजनाओं को बंद करवाकर मुख्यमंत्री सिर्फ हिमाचल के लोगों का नुक़सान कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार इस तरह की योजनाएं बंद करके लोगों को कोई राहत नहीं दे रही है। सरकार का काम है लोगों की मदद करना, लोगों को परेशान करना नहीं। सरकार को बदले की भावना से काम करना है तब भी वह लोगों को परेशान नहीं कर सकती है। वर्तमान में सुक्खू की सरकार ने जो भी निर्णय लिए हैं। वह सभी के सभी जल्दबाज़ी में बदले की राजनीति में लिए गए हैं। सरकार को यह ध्यान में रखना होगा कि जनता लोगों की सेवा करने के लिए कुर्सी देती है, बदले की भावना से काम करने के लिए नहीं।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd