Saturday, September 30, 2023
ई पेपर
Saturday, September 30, 2023
Home » तमिलनाडु तटीय पुलिस ने दो श्रीलंकाई मछुआरों की गिरफ्तारी के बाद शुरू की जांच

तमिलनाडु तटीय पुलिस ने दो श्रीलंकाई मछुआरों की गिरफ्तारी के बाद शुरू की जांच

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

चेन्नई (उत्तम हिन्दू न्यूज): नागापट्टिनम जिले के कोडियाकराई तट से तटीय सुरक्षा समूह (सीएसजी) द्वारा दो श्रीलंकाई मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने के बाद तमिलनाडु तटीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान श्रीलंका के तलाईमन्नार के जे. निक्सन डिलक्स (39) और डी. कायूस सुबाथिरन (36) के रूप में हुई। तटीय पुलिस सूत्रों के अनुसार, मछुआरे तलाईमन्नार से समुद्र में गए थे और उनकी मशीनीकृत नाव में तकनीकी खराबी आने के बाद वे फंस गए।

तटीय सुरक्षा समूह ने उन्हें कोडियाकराई तट के पास पाया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि नागापट्टिनम और रामनाथपुरम जिलों के सभी तटीय इलाकों में इस बात की जांच शुरू कर दी गई है कि क्या श्रीलंकाई मछुआरों के कोडियाक्कराई तट तक पहुंचने का कोई और मकसद था। खास तौर से, नागपट्टिनम और रामनाथपुरम जिलों से श्रीलंका तक मादक पदार्थों सहित तस्करी में वृद्धि हुई है।

राज्य में कई पूर्व लिट्टे कैडरों की मौजूदगी के कारण पुलिस को नागपट्टिनम से श्रीलंकाई मछुआरों की गिरफ्तारी की जांच भी तेज करनी पड़ी है।
सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु तटीय पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि क्या उनका भारत में कोई साथी है, यह पता लगाने के लिए कि क्या यह एक नाव में अचानक खराबी थी जिसके कारण वे भारतीय तटों तक पहुंचे या क्या उनका कोई अन्य उद्देश्य था।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd