नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज)- लद्दाख में एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई। लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में हुई इस दुर्घटना में कई अन्य सैनिकों को भी गंभीर चोटें आई हैं। सेना के घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय वायु सेना से हवाई सहायता मांगी गई है ताकि गंभीर रूप से घायल हुए सैनिकों को पश्चिमी कमान ले जाया जा सके।
श्योक नदी में गिरी जवानों से भरी बस
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि 26 सैनिकों का एक दल परतापुर में ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ में एक अग्रिम स्थान की ओर बढ़ रहा था। सुबह लगभग 9 बजे, थोइस से लगभग 25 किमी दूर, वाहन सड़क से फिसल गया और लगभग 50-60 फीट नीचे श्योक नदी में गिर गया। हादसे में अब तक सात जवानों के मौत की पुष्टि हुई है। बस में सवाल कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
|