Thursday, September 21, 2023
ई पेपर
Thursday, September 21, 2023
Home » पंजाब: घर में घुसकर हमलावरों ने काग्रेसी नेता पर की फायरिंग, मौत

पंजाब: घर में घुसकर हमलावरों ने काग्रेसी नेता पर की फायरिंग, मौत

मोगा(दविंदर पाल सिंह): यहां थाना मेहना अधीन गांव डाला में शाम करीब 5.30 बजे अजीतवाल ब्लाक कांग्रेस प्रधान बलजिंदर सिंह बली पर घर में दाखिल हो कर उसकी गोलियां मार कर हत्या कर दी। सूचना मिलते की सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी हासिल की।

डीएसपी धर्मकोट रविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है अभी कुछ भी कहना जल्द बाजी होगी। विवरन अनुसार बलजिंदर सिंह बल्ली गांव डाला का नंबरदार और अजीतवाल ब्लाक कांग्रेस का प्रधान था। वह अपने घर बालों की कटिंग करवा रहा था तो उसको किसी का फोन भी आया बताया जाता है। सूत्रों मुताबिक इस दौरान मोटर साइकिल पर दो नौजवान आए एक हमलावर कांग्रेस नेता के घर चला गया और उसने 12 बोर की बदूंक के साथ कांग्रेस नेता पर दो गोलियां दाग दीं। हमलावार गोली चलाने बाद बदूंक भी वहां फेंक गया हमलावर का दूसरा साथी बाहर मोटर साइकिल स्टार्ट कर कर खडा था। कांग्रेस नेता को गंभीर हालत में स्थानीय एक निजी हस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक बलजिंदर सिंह गांव डाला की पंचायत का पंच भी था। हमलावारें की वारदात बाद फरार होने की तशवीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। जिला पुलिस प्रमुख जे इलांचेजियन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd