Tuesday, November 28, 2023
ई पेपर
Tuesday, November 28, 2023
Home » चीख-पुकार से गूंजा शहरः नौ मंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दर्जनों लोग जिंदा जले

चीख-पुकार से गूंजा शहरः नौ मंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दर्जनों लोग जिंदा जले

हनोई (उत्तम हिन्दू न्यूज): वियतनाम की राजधानी हनोई में नौ मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक में भीषण आग लगने से कई लोगों की जान चली गई। न्यूज एजेंसी रायटर्स ने आधिकारिक समाचार एजेंसी का हवाला देते हुए कहा कि बुधवार को वियतनाम की राजधानी हनोई में नौ मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक में आग लगने से कई लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की आशंका है। वहीं, अबतक अधिकारियों ने मौतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।

200 वर्ग मीटर में फैली इमारत में 150 लोग रहते हैं। बताया जा रहा कि बुधवार सुबह 5 बजे तक अपार्टमेंट से 70 लोगों को बचाया जा चुका है। इनमें से 54 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई मौतें हुई हैं। हालांकि सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से लगभग दर्जन लोगों के मरने की आशंका बताई जा रही है। रिपोर्ट में बताया गया कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन बचाव कार्य जारी है।

 

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd