नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज): भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार इंसानों को लेकर उड़ने वाला ड्रोन तैयार किया है। इस ड्रोन का नाम वरुण है। ये 100 किलोग्राम के वजन के साथ उड़ान भर सकता है। 25 से 30 किमी. का सफर 30 मिनट में पूरा कर लेगा। इस ड्रोन को उस तरीके से डिजाइन किया गया है कि इसमें एक व्यक्ति आराम से बैठकर उड़ सके। इसे जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल किय जायेगा। इसे पुणे की भारतीय स्टार्टअप सागर डिफेंस इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है। पूरी तरह परीक्षण के बाद युद्ध में पहली बार भारतीय नौसेना युद्धपोतों पर इस्तेमाल करेगी। इसके बाद यह इंसानों को ले जाने के लिए इस्तेमाल होगा। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यकर्म में इसका प्रधानमंत्री के सामने प्रदर्शन किया गया। खास बात तो यह है कि इसमे इंसान को सिर्फ बैठना होगा जिसके बाद यह ड्रोन उसे खुद ही एक जगह से दूसरी जगह ले जाएगा। इसे रिमोट की सहायता से संचालित किया जाएगा। इसमें चार ऑटो पायलट मोड हैं, कुछ रोटर के खराब होने की स्थिति में भी लगातार उड़ने की क्षमता को बरकरार रखते हैं।
देखें वीडियो
|