Friday, March 29, 2024
ई पेपर
Friday, March 29, 2024
Home » सुल्तानपुर लोधी में कांग्रेस द्वारा शुरु प्रोजैक्टों को ही 5 वर्ष में पूरा कर पाएगी मौजूदा सरकार : नवतेज चीमा

सुल्तानपुर लोधी में कांग्रेस द्वारा शुरु प्रोजैक्टों को ही 5 वर्ष में पूरा कर पाएगी मौजूदा सरकार : नवतेज चीमा

सुल्तानपुर लोधी/सतपाल काला/दीपक शर्मा
पंजाब सरकार द्वारा जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव मौके सुल्तानपुर लोधी में ऐलान किए ‘पिंड बाबे नानक दा’ बनाने के लिए अब पर्यटन और सभ्याचारक मामलों के बारे में विभाग को ग्लोबल टैंडर बुलाने के बारे में जो निर्देश दिए गए हैं। इस प्रोजैक्ट के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा 500 करोड़ मंजूर किए गए थे, जिनका अब टैंडर किया जा रहा है। इस टैंडर के साथ चुनावों के समय करोड़ों के घोटाले के विरोधियों द्वारा किए गुमराह करने वाले प्रचार की पोल खोल कर रख दी है।
इन शब्दों का प्रगटावा हलका सुल्तानपुर लोधी के पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा ने बातचीत दौरान किया। उन्होंने कहा कि जो विरोधियों द्वारा चुनावों के समय बाबे नानक की धरती पर झूठ व कुफर तोला, उसका सच मौजूदा पंजाब सरकार ने खुद ‘पिंड बाबे नानक दा’ के लिए 500 करोड़ रुपए जारी करने और ग्लोबल टैंडर की मांग करने के ऐलान से सामने आ जाता है।
चीमा ने यह भी कहा कि विरोधियों द्वारा जो सुल्तानपुर लोधी को स्मार्ट सिटी बनाने के तहत घोटाले के झूठे आरोप लगाए जा रहे थे, उनका भी सच मौजूदा सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी के लिए जल्द फंड जारी करने पर सभी लोगों के सामने आ जाएगा।
पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा ने इस दौरान कहा कि आने वाले 5 वर्ष में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरु किए प्रोजैक्ट्स को ही मौजूदा सरकार पूरा कर पाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार द्वारा करीब 250 करोड़ के जो प्रोजैक्ट सुल्तानपुर लोधी में लाए गए हैं, उनकी जांच पंजाब सरकार जिस प्रकार चाहे, करवा सकती है। यदि आप का कोई भी नेता चाहे तो इन प्रोजैक्टों संबंधी आर.टी.आई. भी डाल कर उनकी जानकारी ले सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समय हर प्रोजैक्ट पूरे पारदर्शी ढंग से पूरा करवाया गया था, जिनके सभी टैंडर चंडीगढ़ से आनलाइन हुए थे।
उल्लेखनीय है कि 550वें वर्ष पर जो ‘पिंड बाबे नानक दा’ बनाने संबंधी जो भी केन्द्र सरकार द्वारा ऐलान किया गया था, गांव बनाने के लिए उसकी जरूरी जमीन कांग्रेस सरकार द्वारा एक्वायर कर ली गई थी। परंतु केन्द्र सरकार द्वारा फंड जारी न करने के कारण यह प्रोजैक्ट लेट हो गया था। जिसको अब पंजाब सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर लोधी की पावन धरती पर हमेशा झूठ को मुंह की खानी पड़ी है और सच ने अपनी जीत का झंडा बुलंद किया है। 

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd