Thursday, November 30, 2023
ई पेपर
Thursday, November 30, 2023
Home » सर्कस से खूंखार शेर हुआ फरार, सड़कों पर फैलाई दहशत; कैमरे में कैद VIDEO देख कांप जाएंगे आप

सर्कस से खूंखार शेर हुआ फरार, सड़कों पर फैलाई दहशत; कैमरे में कैद VIDEO देख कांप जाएंगे आप

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक खूंखार शेर सड़कों पर घूमता नजर आ रहा है। दरअसल, ये शेर सर्कस से फरार हो गया और शहर में सड़कों पर घूतमा कैमरों में कैद हो गया है। स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत निवासियों को चेतावनी दी, और उनसे जानवर की बरामदगी तक घर के अंदर रहने और यात्रा से बचने का आग्रह किया। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग डरे हुए हैं।

लाडिसपोली के मेयर एलेसेंड्रो ग्रांडो ने फेसबुक पर एक बयान में कहा, वियाल मेडिटेरेनियो में सर्कस से एक शेर भाग गया। जानवर को तुरंत पास के इलाके में घूमता हुआ देखा गया। लोगों ने इसकी वीडियो भी बनाई है। अधिकारी तुरंत ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शेर को 6 घंटे बाद पकड़ लिया गया।

देखें VIDEO-

इस बीच सोशल मीडिया में किम्बा नाम से जाने वाले इस शेर के कई वीडियो वायरल हो गए। जिनमें शेर ने कैसे दहशत फैलाई उसे देखा और महसूस किया जा सकता है। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया जिसमें शेर को रिहायशी इलाके में खुलेआम घूमते देखा जा सकता है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd