Thursday, December 7, 2023
ई पेपर
Thursday, December 7, 2023
Home » उत्तर भारत में दिखने लगा ठंड का असर, दिल्ली में पारा 11 डिग्री तक गिरा; जानें अपने राज्य का हाल

उत्तर भारत में दिखने लगा ठंड का असर, दिल्ली में पारा 11 डिग्री तक गिरा; जानें अपने राज्य का हाल

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज) : मौसम में बदलाव के साथ ही देश के कई हिस्सों में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर, बिहार, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गुरुवार सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। दिल्ली में पारा गिरकर 11 डिग्री पर पहुंच गया है। लोग अब गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में शीघ्र ही पारा 10 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि देहरादून, शिमला समेत तमाम पहाड़ी शहरों से ज्यादा कम तापमान दिल्ली का पहुंच सकता है।

The effect of cold began to appear in North India : पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी तेज हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और अधिक बढ़ेगी। राजधानी दिल्ली में अब ठंड शुरू हो गई है। एनसीआर में हल्का कोहरा दिखना शुरू हो गया है। हवा में नमी का स्तर 43 से 100 फीसदी तक दर्ज किया गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

राजधानी में कल अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 18 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा, रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री एवं अधिकतम 27 डिग्री रहने के आसार है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहने के आसार हैं।

20 नवंबर को पारा का और गिरने का सिलसिला जारी रहेगा और इसके 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। 23 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक के आसार हैं। सुबह एवं शाम के समय कोहरा और मौसम में ठंडक बढ़ने के आसार हैं। वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 15 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा है और अगले कुछ दिनों में इसमें और गिरावट के आसार हैं। वहीं चंडीगढ़ शनिवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा और अगले 12 डिग्री के आसपास पारा गिर सकता है।

 

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd