Saturday, September 30, 2023
ई पेपर
Saturday, September 30, 2023
Home » सुहागरात पर आनाकानी करने लगा दूल्हा, इस बात का पता लगने पर दुल्हन ने खड़ा कर दिया बखेड़ा

सुहागरात पर आनाकानी करने लगा दूल्हा, इस बात का पता लगने पर दुल्हन ने खड़ा कर दिया बखेड़ा

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

लखनऊ(उत्तम हिन्दू न्यूज)- यूपी के आगरा में सुहागरात मनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच बवाल हो गया। दरअसल जब शादी के बाद पति ने सुहागरात के दिन आनाकानी करने लगा तो नई नवेली दुल्हन को शक हुआ। जिस पर उसने ननद और ससुरालजनों से शिकायत की। लेकिन महिला का साथ देने के बजाय ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया।

दरअसल करीब आठ महीने पहले भदरौला की रहने वाली महिला की शादी गाजियाबाद के विशाल से हुई थी। लड़की पक्ष ने अपने हैसियत से बढ़कर धूमधाम से शादी की। हालांकि शादी के बाद से पति दूर-दूर रहने लगा। कुछ ही दिन बाद नयी नवेली दुल्हन को पता चला कि उसका पति नपुंसक है। जिसके बाद उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उसने इस बात की जानकारी ससुराल वालों को दी लेकिन उन्होंने उसके साथ मारपीट की। साथ ही दहेज में बुलेट बाइक और दो लाख रुपये की डिमांड रख दी। मांग पूरी ना होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में ही रह रही है। अब पीड़िता ने अपने पति विशाल समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd