Thursday, September 21, 2023
ई पेपर
Thursday, September 21, 2023
Home » विधानसभा में आपदा राहत और पुनर्वास के मुद्दे पर होगी बात : जयराम ठाकुर

विधानसभा में आपदा राहत और पुनर्वास के मुद्दे पर होगी बात : जयराम ठाकुर

शिमला/ऊषा शर्मा : नेता प्रतिपक्ष जयाराम ठाकुर ने विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लिया। सर्वदलीय बैठक में सदन को सुचारू रूप से संचालित करने पर परस्पर परिचर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश आपदा की चपेट में हैं। इस बार के विधानसभा सत्र में आपदा और राहत के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रदेश को बहुत क्षति हुई है। लोगों के घर, दुकान, फसलें, बाग़ान और खेत बुरी तरह बर्बाद हुए हैं। बहुत से लोगों की दु:खद मृत्यु भी हुई है। इस बार के सत्र में आपदा प्रभावितों के राहत और पुनर्वास के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार बने दस महीनें हो गए हैं। कांग्रेस ने चुनाव के समय दस गारंटिया दी थी। अब उसके बारे में सरकार बात नहीं कर रही है। उनकी गारंटियों पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा। अब बहुत दिन हो गए हैं। जनता चौराहों पर खड़े होकर इनका इंतजार कर रही है। अब गारंटियां पूरी करने का समय है। सरकार अपनी सभी गारंटियों को कब तक पूरा कर रही है। यह बात प्रदेश के लोगों को बताए।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd