Wednesday, September 27, 2023
ई पेपर
Wednesday, September 27, 2023
Home » केंद्र की ओर से प्रदेश को कोई भी विशेष आर्थिक मदद नहीं मिली : प्रतिभा सिंह

केंद्र की ओर से प्रदेश को कोई भी विशेष आर्थिक मदद नहीं मिली : प्रतिभा सिंह

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े से मुलाकात कर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की दी जानकारी –
शिमला/पीसी लोहमी, ऊषा शर्मा : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने आज कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को कोई भी विशेष आर्थिक मदद नहीं मिली है। श्रीमती सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों और भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान की जानकारी दी।
उन्होंने श्री खडग़े को बताया कि भारी बारिश के चलते उनके संसदीय क्षेत्र मण्डी में भूस्खलन से भारी जानमाल के साथ सडक़ों को बहुत नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों के चलते राहत के साथ पुनर्वास व सडक़ो के पुनर्निर्माण कार्याे में जुटी हैं। मण्डी जिला के पंडोह से औट और मनाली राष्ट्रीय राज मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश में आई इस आपदा के प्रति संवेदनशील नही हैं। केंद्र की ओर से प्रदेश को कोई भी विशेष आर्थिक मदद नही मिली हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आपदा पीडि़त लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी इस आपदा से व्यथित है और उन्होंने प्रदेश सरकार को प्रभावितों की हर संभव मदद देने को कहा हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से प्रदेश में आई इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर रखी है जिससे प्रदेश को इस आपदा से निपटने के लिए विशेष आर्थिक मदद मिल सकें। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को संसद के विशेष सत्र में केंद्र सरकार के समक्ष रखेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन पूरी मजबूती व एकजुटता के साथ आलाकमान के सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह तैयार हैं।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd