मुख्यमंत्री सुक्खू हर जिला में जाकर व्यक्तिगत तौर पर ले रहे नुकसान का जायजा
बिलासपुर/सुमन डोगरा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस बार पूरे प्रदेश में भारी बरसात के कारण काफी नुकसान हुआ है, जिस कारण आपदा प्रमुख मुद्दा रहेगा। इसी के चलते 18 से 25 सितंबर तक चलने वाले मानसून सत्र में प्रदेश के विकास के नए माडल को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष से सुझाव लिए जाएंगे। आने वाले समय में इसी आधार पर विकास का नया माडल तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। इसी मानसून सत्र में सता पक्ष और विपक्ष द्वारा प्राकृतिक आपदा को लेकर आने वाले प्रश्नों पर संपूर्ण चर्चा करवाई जाएगी। वह बुधवार को यहां पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा की इस घड़ी में अपने सीमित साधनों के बावजूद प्रभावितों को हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया है। सरकार इस मामले को लेकर संवेदनशील है और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हर जिला में जाकर व्यक्तिगत तौर पर नुकसान का जायजा ले रहे हैं तथा लोगों के दुख.दर्द को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार से प्रदेश में आई इस विपत्ति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अनुराग सिंह ठाकुर प्रदेश का दौरा करके आपदा से हुए नुकसान का जायजा ले चुके हैं, लेकिन जिस तरह की मदद केंद्र सरकार से प्रदेश को इससे उबारने के लिए मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिला भी इससे अछूता नहीं रहा है, जिसके यहां पर पर प्राकृतिक आपदा से 215 करोड़ का नुकसान हुआ है। जिला में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग ने लगभग 90 प्रतिशत सडक़ों व पेयजल योजनाओं को चालू कर दिया है। वहीं, विद्युत बोर्ड ने भी शत प्रतिशत बिजली बहाल कर दी है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुरए उपायुक्त आबिद हु़सैन सादिकए अतिरिक्त उपायुक्त डा निधि पटेल व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर व डा बाबू राम गौतम , जिला कांग्र्रेस अंजना धीमान व पीसीसी महासचिव विवेक कुमार मौजूद रहे।
|