Friday, June 2, 2023
ई पेपर
Friday, June 2, 2023
Home » गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-तूफान के बाद 3 दिनों तक होगी बारिश

गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-तूफान के बाद 3 दिनों तक होगी बारिश

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से दिल्ली वासियों को निजात मिलने जा रही है। दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और फिर लगातार 3 दिनों तक बारिश होने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी आठ डिग्री सेल्सियस तक कमी आ जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और आंधी-तूफान भी आ सकता है। इसके बाद, रविवार को भी धूल भरी आंधी-तूफान के आने की आशंका जताई गई है।

राजधानी में 22 मई से बारिश का अनुमान जताया गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इस दिन बारिश होगी। इसके बाद 23 मई को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आएगी और यह 38 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच जाएगा।

फिर 24 मई को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 22 से 24 मई तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद, 25 और 26 मई को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd