समाना/जतिंदर गोयल : शहर में दिन प्रति दिन बढ़ रही चोरी, छीना झपटी और लुट पाट की घटनाओं से शहर के लोगों में दहशत का माहौेल बना हुआ है। गत रत्रि अज्ञात चोरों ने समाना की इंन्दा पुरी में स्थित एक सब कार्यलय का ताला लोड कर वहा पर रखे सामान को चुरा लिया। अज्ञात चोरों ने कार्यलय की रसोई में रखे बर्तन तक भी चोरी कर जिए। इसके ईलावा कार्र्यलय में रखे कागजात को भी उथल पुथल कर उनमें से कुद जरूरी कागजात को फाड दिया। सब आफिस मालिक ने बताया चोरी की इस घटना की जानकारी सिटी पुलिस को दे दी गई है। जिस सबंधी सिटी थाना इंचार्ज जी.एस.सिंकद ने कहा कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों को जल्द काबु कर लिया जाएगा।
|