Saturday, September 23, 2023
ई पेपर
Saturday, September 23, 2023
Home » स्टेज पर गाना गा रही थी यह फेमस सिंगर, अचानक लगी गोली

स्टेज पर गाना गा रही थी यह फेमस सिंगर, अचानक लगी गोली

पटना (उत्तम हिन्दू न्यूज): शासन और प्रशासन के द्वारा लगातार हर्ष फायरिंग पर नियंत्रण लगाने की बात कही जा रही है लेकिन इस ओर कोई ठोस कादम नहीं उठाये जा रहे हैं। इस के चलते भोजपुरी की प्रसिद्ध लोक गायिका निशा उपाध्याय को एक प्रोग्राम के दौरान गोली लग गई। आननफानन में उन्हें उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल और फिर वहां से पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना जनता बाजार की है जहां निशा प्रोग्राम कर रही थी। वह सारण जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत गौहर बसंत की रहने वाली है। फेमस भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने काफी कम समय में काफी शोहरत और नाम कमाया है उनके भोजपुरी गीतों के काफी लोग दीवाने हैं।

 

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd