Wednesday, September 27, 2023
ई पेपर
Wednesday, September 27, 2023
Home » ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में राष्ट्रभाषा को महत्व देने वाले सम्मानित

ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में राष्ट्रभाषा को महत्व देने वाले सम्मानित

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

शिमला/ऊषा शर्मा : शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में राज्य स्तरीय हिंदी दिवस मनाया गया और हिन्दी में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। उसके पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित ने मुखातिथि तथा सभी पुरस्कार प्राप्त अधिकारियों/कर्मचारियों व विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में हिन्दी एक सशक्त भाषा के रूप में प्रचलित है तथा विभाग हिन्दी भाषा को पूर्णत: लागू करने के लिए सदैव प्रयासरत है। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में वरिष्ठ पत्रकार पी.सी. लोहमी, डॉ. शशिकान्त शर्मा तथा साहित्यकार डॉ. सत्य नारायण स्नेही द्वारा हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार व विकास के सम्बन्ध में वक्तव्य प्रस्तुत किए गए। सुश्री पूनम शर्मा की संस्था कला संगम अकादमी की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम के उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने कहा कि संस्कृत सबसे प्राचीन भाषा है। प्राकृत, पाली भी प्राचीन काल में बोलचाल की भाषा रही है। काफी विचार-विमर्श के दौरान संविधान सभा में हिन्दी को बोलचाल की भाषा के रूप में स्वीकार किया गया। हिन्दी को पूर्ण देश में बोला व समझा जाता है। उन्होंने सभी से हिन्दी भाषा को अधिक से अधिक प्रयोग में लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिन्दी भी संस्कृत से ही निकली हुई भाषा है। 14 सितम्बर, 1949 को भारत के संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिलवाया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन विभाग की सहायक निदेशक कुसुम संघाईक ने किया। राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह में सर्वप्रथम राजभाषा पखवाड़ा के अन्तर्गत राज्य स्तर पर सचिवालय, निदेशालय, निगम, बोर्ड, आयोग व विश्वविद्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के अतिरिक्त हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को भी सम्मानित किया। तत्पश्चात प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए महाविद्यालयों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त आरती सूद, संयुक्त निदेशक (सेवानिवृत), सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग को राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मण्डल को भी सम्मानित किया गया।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd