बरनाला/राम शरण दास गोयल/लक्ष्य गोयल/राजीव हैप्पी : आर्य समाज बरनाला द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय वेद प्रचारार्थ वार्षिकोत्सव 21 नवंबर से 23 नवंबर तक बहुत ही श्रद्धा व उत्सव के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी आर्य समाज के प्रधान डा. सूर्यकांत शोरी,उपप्रधान राम कुमार सोबती,उपप्रधान विजय आर्य व राम चंद्र आर्य ने देते हुए बताया कि इस वेद प्रचारार्थ हेतु प्रवचन आचार्य सोमदेव जी सुप्रसिद्ध ओजस्वी वैदिक प्रवक्ता करेंगे तथा भजन पं. दिनेश पथिक जगत प्रसिद्ध वैदिक भजनोपदेशक अपने भजनों महर्षि दयानंद सरस्वती जी का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को श्री लाल बहादुर शास्त्री आर्य महिला कालेज बरनाला के प्रांगण में प्रात: 10.00 बजे से 12.00 बजे तक प्रवचन प्रस्तुत कर बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे तथा 22 नवंबर को दयानंद केंन्द्रीय विद्या मंदिर बरनाला सुबह 10.00 से 12.00 बजे तक भजन एवं प्रवचन प्रस्तुत कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि 21 व 22 नवंबर को रात्रि 7.30 बजे से 9.30 बजे तक आर्य समाज मंदिर हंडिआया बाजार बरनाला अपने भजनों व प्रवचनों से आर्य जगत को निहाल करेंगे। 23 नवंबर दिनांक वृहस्यतिवार को बरनाला के गांधी आर्य हाई स्कूल बरनाला के प्रांगण में संपन्न समारोह होगा जिस में 21 कुण्डीय हवन यज्ञ सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक किया जाएगा जिस में पूर्णाहुति डाली जाएंगी, उसके बाद सुबह 10.30 बजे से 12.00 बजे तक भजन एवं प्रवचन होगा तथा इस के पश्चात ऋषि लंगर वितरण किया जाएंगा। इस अवसर पर तिलक राम ,कोषाध्यक्ष राममहिन्द्र शर्मा,केवल कृष्ण जिन्दल,संजीव शोरी,प्रदीप गोयल व भारत मोदी सदस्य आर्य समाज बरनाला उपस्थित थे।
|