नाभा/अशोक सोफत : नाभा में टोहड़ा कबड्डी कप की सलाना इकत्रता जत्थेदार सतविंदर सिंह टोहड़ा के नेतृत् में हुई जिस में क्लब के समूह सदस्यों ने शिरक्त की। इकत्रता दौरान पूर्व प्रधान रणधीर सिंह ढींडसा ने पिछले साल का लेखा जोखा करते कहा कि पिछले समय की टीम की और से बहुत बढिय़ा कार्य किए गए थे जिनमें समाज भलाई के काम भी शामिल है व उनकी और से अगले साल का चुनाव के लिए समूह सदस्यों से सहमती ली गई जिस दौरान शरनजीत सिंह रजवाड़ा सरप्रस्त , मलकीत सिंह वजीदड़ी को प्रधान , सीनियर मीत प्रधान राजिंदर सिंह गोल्ड़ी चासवाल , मीत प्रधान चरनजीत सिंह रिंपी , अमरिंदर सिंह खैहरा खोख जर्नल सक्तर जबकि लीगल एडवाईजर एडवोकेट सुखबीर सिंह हांसिया की सर्वसमिति से चुनाव किया गया। उन्होंने कहा कि विदेशों में भी टोहड़ा कबड्डी कप के यूनिटो का चुनाव किया गया जिस में यूरोप यूनिट के प्रधान इकबाल सिंह टिवाणा जर्मनी , कनाड़ा यूनिट के प्रधान रूपिंदर सिंह गिल , जगविंदर सिंह शोरगिल सीनियर मीत प्रधान , आस्ट्रेलिया यूनिट के प्रधान फतेह सिंह मान , न्यूजीलैंड यूनिट के प्रधान अरपनदीप सिंह , इंग्लैड यूनिट के प्रधान सतविंदर सिंह शोरगिल , अमरीका का प्रधान सुखविंदर सिंह दुल्लदी को बनाया गया। इस इकत्रता में रणधीर सिंह ढींडसा , कबड्डी कोच बबली नाभा , इजीनियर जसतेज सिंह टिवाणा , अमरजीत सिंह गगी , गुरविंदर सिंह वैदनाव , जसवंत सिंह अकौत , मैनेजर अमरीक सिंह रोहटा , सुपरवाईजर हरमिंदर सिंह , सुखविंदर सिंह टोहड़ा , सतगुरू सिंह नरमाणा , ज्ञान राजिंदरपाल सिंह , बलदेव सिंह , जसपाल सिंह धारौकी , अमृतपाल सिंह चौहान,कुलदीप सिंह धनूडकी , गुरमुख सिंह भोजोमाजरी , पवन घई, जगतार सिंह भादसों , अमरजीत सिंह प्रधान , सुखी इच्छेवाल, गुरदीप सिंह घुम्मण , लखविंदर सिंह लुबाणा आदि क्लब सदस्य मौजूद रहे।
|