Thursday, September 21, 2023
ई पेपर
Thursday, September 21, 2023
Home » दर्दनाक हादसाः आटा चक्की से लगा करंट, दो बच्चों सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

दर्दनाक हादसाः आटा चक्की से लगा करंट, दो बच्चों सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

बाड़मेर (उत्तम हिन्दू न्यूज): राजस्थान में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में घर की आटा चक्की से करंट लगने से परिवार के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। रामसर सर्किल अधिकारी अनिल सारण ने बताया कि आरंग गांव निवासी अर्जुन सिंह के घर में आटा चक्की से करंट लगने से उसकी पत्नी छेलू कंवर (23), उसके दो बच्चे-ढाई साल का जस्सू और एक साल का प्रताप तथा ससुर हठेसिंह (55) की मौत हो गई।

सारण ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि मां को करंट लगने के बाद बच्चे नजदीक पहुंचे तो वो भी करंट की चपेट में आ गये और उन्हें बचाने के फेर में हठेसिंह भी करंट की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि हादसे के समय अर्जुन सिंह घर से बाहर गए हुए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd