Tuesday, November 28, 2023
ई पेपर
Tuesday, November 28, 2023
Home » भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की मुश्किलें बढ़ीं, लुकआउट नोटिस जारी

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की मुश्किलें बढ़ीं, लुकआउट नोटिस जारी

जालंधर (उत्तम हिन्दू न्यूज): भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। बीते दिनों मनप्रीत बादल समेत छह लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर केस दर्ज किया गया है। इसी कड़ी में अब विजीलेंस ब्यूरो ने देश के हवाई अड्डों को मनप्रीत बादल को लेकर अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही विजिलेंस विभाग ने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया है।

दरअसल, विजीलेंस ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि मनप्रीत बादल की चूंकि गिरफ्तारी नहीं हुई है, इसलिए हवाई अड्डों को अलर्ट करना अनिवार्य था, ताकि वह देश से बाहर न जा सकें। अब मनप्रीत बादल के खिलाफ सभी हवाईअड्डों पर लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर दिया गया है।

आपको बता दें कि 24 सितंबर को विजिलेंस ने मनप्रीत सिंह बादल समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें से तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। मनप्रीत सिंह बादल फिलहाल फरार हैं और गिरफ्तारी के लिए मनप्रीत सिंह बादल के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd