Thursday, June 8, 2023
ई पेपर
Thursday, June 8, 2023
Home » शूटिंग के बाद घर लौट रही इस अभिनेत्री को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

शूटिंग के बाद घर लौट रही इस अभिनेत्री को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

मुंबई (उत्तम हिन्दू न्यूज): बंगाली इंडस्ट्री से एक दुखद खबर है। टीवी एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। वह शूटिंग के बाद घर लौट रही थी लेकिन रास्ते में एक भयानक हादसे ने उनकी जान ले ली। उनका एक्सीडेंट बारानगर पुलिस स्टेशन के घोष पाड़ा में हुआ। शूटिंग खत्म होने के बाद बीती रात को उन्होंने एक एप से बाइक बुक की। बाइक पर सवार होकर वह घर जा रही थीं। ट्रक से टकराने से हादसे में उनकी जान चली गई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सुचंद्रा हर रोज की तरह शनिवार को भी शूटिंग कर रही थीं। रात में वह काम खत्म करके घर लौट रही थीं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, एक छोटे हादसे से बचने के चक्कर में उन्हें बड़े हादसे का शिकार होना पड़ा। दरअसल बाइक के सामने अचानक एक साइकिल सवार आ गया। बाइक चालक ने उस साइकिल को बचाने के लिए जोर से ब्रेक लगा दिया, जिससे एक्ट्रेस बाइक से गिर गईं। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक उन्हें कुचल दिया। उन्होंने हेलमेट लगा रखा था इसके बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि उनका हेलमेट टूट गया।

जानकारी के मुताबिक बारानगर थाने की पुलिस ने सुचंद्रा को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया। सोशल मीडिया पर लोग उनके असमय निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd