Saturday, September 23, 2023
ई पेपर
Saturday, September 23, 2023
Home » वॉशिंगटन डीसी के ऊपर दिखा अज्ञात विमान, F-16 ने पीछा किया तो हुआ क्रैश

वॉशिंगटन डीसी के ऊपर दिखा अज्ञात विमान, F-16 ने पीछा किया तो हुआ क्रैश

वॉशिंगटन (उत्तम हिन्दू न्यूज): अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के ऊपर रविवार को एक अज्ञात विमान उड़ता दिखाई दिया। अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने उस रहस्यमयी विमान का पीछा किया, जो बाद में वर्जीनिया में क्रैश हो गया। अमेरिकी वायुसेना का कहना है कि उन्होंने विमान को निशाना नहीं बनाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एफ-16 जेट ने सुपरसोनिक स्पीड से उड़ान भरी, जिससे वॉशिंगटन डीसी में विमान की तेज ध्वनि सुनी गई और लोग घबरा गए। यूएस नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड ने बयान जारी कर कहा है कि एफ-16 जेट ने विमान के पायलट का ध्यान बंटाने के लिए आग की लपटे भी छोड़ी लेकिन सारी कोशिशें बेकार गईं। वहीं अज्ञात विमान के अचानक संवेदनशील क्षेत्र में उड़ान भरने के कारण अमेरिकी संसद और राष्ट्रपति भवन में अलर्ट जारी कर दिया गया था। राष्ट्रपति जो बाइडन को भी इसके बारे में जानकारी दी गई है।

विमान में दो महिलाएं एक बच्ची सवार थी
अब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान सेसेना 560 सिटेशन वी, विमान था और वह रविवार शाम करीब 3.20 बजे वर्जीनिया के जॉर्ज वॉशिंगटन नेशनल फॉरेस्ट में क्रैश हो गया। हादसे के वक्त विमान में चार लोग सवार थे, जिनके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। वर्जीनिया स्टेट पुलिस दुर्घटनाग्रस्त विमान की तलाश में खोजी अभियान चला रही है। अंधेरा होने की वजह से खोजी अभियान में दिक्कतें आ रही हैं और अब सोमवार को ही दुर्घटनास्थल फिर से अभियान चलाया जाएगा।

जांच में पता चला है कि विमान फ्लोरिडा की कंपनी एनकोर मोटर्स ऑफ मेलबर्न का विमान था। कंपनी की अध्यक्ष बारबरा रुमपेल के पति जॉन रुमपेल ने बताया कि विमान पर उनकी बेटी, उनकी नातिन और उसकी नैनी विमान में सवार थी। ये लोग न्यूयॉर्क के ईस्ट हैम्पटन से नॉर्थ कैरोलिना स्थित अपने घर लौट रहे थे। अभी तक विमान में सवार लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd