Wednesday, June 7, 2023
ई पेपर
Wednesday, June 7, 2023
Home » UPSC 2021 का रिजल्ट घोषित: श्रुति शर्मा ने किया Top, पहले चार स्थानों पर लड़कियों ने मारी बाजी

UPSC 2021 का रिजल्ट घोषित: श्रुति शर्मा ने किया Top, पहले चार स्थानों पर लड़कियों ने मारी बाजी

नई देिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): सिविल सर्विसिस 2021, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। श्रुति शर्मा ने परीक्षा में टॉप किया है। श्रुति शर्मा आरसीए, जामिया से है। वहीं अंकिता अग्रवाल नामक उम्मीदवार ने यूपीएससी परीक्षा मेेें सेकेंड रैक हासिल की है जबकि तीसरा रैंक गामिनी सिंगला और चौथे रैंक ऐश्वर्या वर्मा ने हासिल किया है। यूपीएससी मेंस परीक्षा 2021 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

UPSC Recruitment 2021: Apply for Faculty and other posts on upsc.gov.in,  details here | Jobs Career News | Zee News

यूपीएससी सीएसई 2021 फाइनल रिजल्ट में कुल 685 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। वहीं 80 अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से चयन केे लिए रिकमन्ड किया गया है। इसके अलावा एक अभ्यर्थी का रिजल्ट अभी रोका गया है। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।

UPSC Civil Services: Interview dates released, important update for  candidates travelling by airlines

आपको बता दें कि इससे पहले आयोग ने 17 मार्च को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक लिए गए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 भर्ती के जरिए, आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व ग्रुप ए व ग्रुप बी के 749 पदों को भरा जाएगा। हर वर्ष IAS, IPS ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd