Friday, September 22, 2023
ई पेपर
Friday, September 22, 2023
Home » दिग्गज एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर का निधन, अमिताभ-धर्मेंद्र की ऑनस्क्रीन मां बन कई बार जीता दिल

दिग्गज एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर का निधन, अमिताभ-धर्मेंद्र की ऑनस्क्रीन मां बन कई बार जीता दिल

मुंबई (उत्तम हिन्दू न्यूज) बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर का निधन हो गया है। उनके इंतेकाल से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। सुलोचना 40 से 50 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री को सांस की लंबे समय से दिक्कत थी। इसके साथ ही उन्हें उम्र से संबंधित बीमारियों ने भी घेर लिया था। सांस लेने में उन्हें काफी परेशानी होती थी और अक्सर उनकी तबीयत खराब रहती थी। वेटरन एक्ट्रेस के निधन की खबर से बॉलीवुड में भी शोक का माहौल है।

94 साल की सुलोचना कुछ महीने पहले भी अस्पताल में खराब तबीयत के चलते भर्ती हुई थीं। हालांकि बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। अब एक बार फिर उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें मुंबई के सुश्रृषा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं इलाज के बीच में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सुलोचना की बेटी कांचन घाणेकर ने मां के निधन की पुष्टि की। बता दें कि कल प्रभादेवी स्थित उनके घर पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शिवाजी पार्क स्थित श्मशान भूमि में एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

बात करें सुलोचना के करियर की तो वे मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर थीं। हिंदी सिनेमा में भी उन्होंने अपनी एक पहचान बनाई। वे देवानंद से लेकर राजेश खन्ना जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम कर चुकी थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई स्टार्स की मां का रोल निभाया था। कई फिल्मों में वे बतौर सपोर्टिव एक्ट्रेस भी देखी गईं। सुलोचना 250 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी थीं।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd