Thursday, March 28, 2024
ई पेपर
Thursday, March 28, 2024
Home » अजीत प्रकाशन समूह के मुख्य संपादक डा. बरजिंदर सिंह हमदर्द को विजिलेंस ने जारी किया समन

अजीत प्रकाशन समूह के मुख्य संपादक डा. बरजिंदर सिंह हमदर्द को विजिलेंस ने जारी किया समन

जालंधर (उत्तम हिन्दू न्यूज): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व सांसद एवं पद्मभूषण डा. बरजिंदर सिंह हमदर्द को समन जारी किया है। अजीत प्रकाशन समूह के मुख्य संपादक डा. बरजिंदर सिंह हमदर्द को जंग-ए-आजादी स्मारक (करतारपुर) को बनाते समय फंड्स के प्रयोग की चल रही जांच के लिए 29 मई को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। यह स्मारक अकाली-भाजपा सरकार के समय शुरू हुआ था और कैप्टन सरकार के समय में पूरा हुआ था। यह पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का ड्रीम प्रोजेक्ट था। विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने इसी साल मार्च महीने में इस प्रोजेक्ट को लेकर जांच शुरू की थी। स. बरजिंदर सिंह हमदर्द जंग-ए-आजादी फाउंडेशन के पूर्व प्रमुख हैं। 

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd