Wednesday, June 7, 2023
ई पेपर
Wednesday, June 7, 2023
Home » 58 करोड़ के टेंडरों में रिश्वत मांग रहे थे विजय सिंगला, ओएसडी भी शिकंजे में

58 करोड़ के टेंडरों में रिश्वत मांग रहे थे विजय सिंगला, ओएसडी भी शिकंजे में

चंडीगढ़ (उत्तम हिन्दू न्यूज)-पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ विजय सिंगला को आज जहां मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया वहीं उनके ओएसडी प्रदीप कुमार पर भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ओएसडी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं विजय सिंगला को 27 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

जिस घटना के आधार पर विजेंद्र सिंगला को बर्खास्त किया गया वह 10 दिन पूर्व की है। 10 दिन पहले ही एक अधिकारी ने मुख्यमंत्री कार्यालय को बताया था कि तत्कालीन मंत्री विजय सिंगला टेंडरों में कमीशन मांग रहे हैं और भ्रष्टाचार कर रहे हैं। मामला 58 करोड़ के टेंडरों का था, जिसमे मंत्री के ओ एस डी ने भी कथित तौर पर अधिकारी को धमकाया था। मुख्यमंत्री ने खुद अधिकारी से बात करके आश्वासन दिया था कि वह खुलकर अपनी बात बताएं और उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी। अधिकारियों के सहयोग से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें यह पुष्टि हो गई कि तत्कालीन मंत्री विजय सिंगला और उनके करीबी लोग कमीशन मांग रहे थे। इस बारे में बाकायदा मंत्री और अधिकारी की बातचीत की रिकॉर्डिंग हुई रिकॉर्डिंग की कॉपी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने विजय सिंगला को बुलाकर उनके सामने बातचीत की रिकॉर्डिंग चलाई और पुष्टि की कि क्या यह आवाज उनकी ही है। बताते हैं कि विजय सिंगला ने इस बात को स्वीकार कर लिया कि आवाज उनकी ही थी और वह अपने भतीजे को शुकराना देने के लिए कह रहे थे। एक ट्वीट करके भगवंत मान ने कहा कि वह चाहते तो इस मामले को दबा सकते थे लेकिन उन्होंने लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वायदा किया था इसलिए इसे बर्दाश्त नहीं किया गया।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd