Tuesday, November 28, 2023
ई पेपर
Tuesday, November 28, 2023
Home » वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार, लंबे समय तक सिनेमा पर कर चुकी हैं राज

वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार, लंबे समय तक सिनेमा पर कर चुकी हैं राज

मुंबई (उत्तम हिन्दू न्यूज)-प्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलेगा। उक्त घोषणा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने की। अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘इस वर्ष दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान को चुना गया है।’ वहीदा रहमान का बखान करते हुए अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “उन्हें फिल्म रेशमा और शेरा के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित वहीदा जी ने एक भारतीय नारी के समर्पण, प्रतिबद्धता और ताकत का उदाहरण दिया है, जो अपनी कड़ी मेहनत से प्रोफेशनल लाइफ में सफलता हासिल करने में सक्षम है।”

दादा साहब फाल्के सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है। वहीदा रहमान ने अपनी एक्टिंग से लंबे समय तक सिनेमा पर राज किया है। उन्होंने पर्दे पर देव आनंद, राज कपूर, राजकुमार, मनोज कुमार और सुनील दत्त सहित हिंदी सिनेमा के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। वहीदा रहमान का जन्म 3 फरवरी 1938 को चेन्नई में हुआ और उन्होंने 1955 में तेलुगू इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्हें हिंदी सिनेमा में पहला ब्रेक 1956 में सीआईडी फिल्म से मिला।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd