Friday, September 22, 2023
ई पेपर
Friday, September 22, 2023
Home » 125KM गति से चलेंगी हवाएं, भयंकर तूफान में बदला चक्रवात ‘बिपरजॉय’

125KM गति से चलेंगी हवाएं, भयंकर तूफान में बदला चक्रवात ‘बिपरजॉय’

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): मंगलवार की रात 11.30 बजे गोवा के पास पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर बना चक्रवात ‘बिपरजॉय’अब भयंकर तूफान में तब्दील हो चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि ‘बिपरजॉय’अब उत्तर की ओर बढ़ने लगा है और अगले 24 घंटों के दौरान इसके एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

IMD ने कहा है कि आज सुबह चक्रवाती तूफान 13 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 66 डिग्री पूर्वी देशांतर पर मध्य अरब सागर में गोवा से करीब 900 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रही थी, जो कल (8 जून) सुबह तक 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे और कल शाम यानी 8 जून की शाम तक उसकी स्पीड 125 से 135 किलोमीटर हो सकती है।

मौसम विभाग की सुबह की बुलेटिन में कहा गया है कि चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर पिछले 3 घंटों के दौरान व्यावहारिक रूप से स्थिर रहा और 7 जून, 2023 की सुबह 02.30 बजे के करीब लगभग 12.5° उत्तरी अक्षांश और 66.0° पूर्वी देशांतर के पास उसी क्षेत्र में केंद्रित रहा। इसका विस्तार गोवा से 900 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में, मुंबई से 1,020 किमी दक्षिण पश्चिम में, पोरबंदर से 1,090 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और कराची से 1380 किमी दक्षिण में है।”

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd