Thursday, November 30, 2023
ई पेपर
Thursday, November 30, 2023
Home » आज राज्यसभा में पेश होगा महिला आरक्षण बिल, पारित होते ही 33 फीसद रिजर्वेशन का रास्ता होगा साफ

आज राज्यसभा में पेश होगा महिला आरक्षण बिल, पारित होते ही 33 फीसद रिजर्वेशन का रास्ता होगा साफ

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण के विधेयक पर बुधवार को संसद के निचले सदन लोकसभा की मुहर लग गई। सभी दलों ने एकजुट होकर विधेयक का समर्थन किया। विधेयक के पक्ष में 454 और विपक्ष में महज दो वोट पड़े। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम ने विधेयक का विरोध किया। इस पार्टी के लोकसभा में दो सदस्य हैं।

लोकसभा में पास होने के बाद आज राज्यसभा में यह बिल पेश किया जाएगा। आज राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

बता दें कि बुधवार को लोकसभा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी और AIMIM के सांसद इम्तियाज जलील ने विधेयक के पक्ष में वोट नहीं किया था। ओवैसी ने इस विधेयक को लेकर हुई चर्चा में शामिल होते हुए लोकसभा में सरकार से सवाल किया कि इसमें ओबीसी और मुस्लिम महिलाओं के लिए कोटा का निर्धारण क्यों नहीं है, जबकि उनका सदन में प्रतिनिधित्व बहुत कम है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd